गरीबों के लिये जनश्री बीमा योजना
राज्य शासन के सामाजिक न्याय संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय विभाग तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से संचालित होने वाली जनश्री योजना प्रदेश में लागू हो गई है। इस योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले सभी शहरी एवं ग्रामीण परिवार शामिल होंगे। इस योजना के तहत वे परिवार जो आम आदमी बीमा योजना से लाभ ले रहे हैं, वे सभी ग्रामीण भूमिहीन परिवार इस योजना में शामिल नहीं होंगे।
मध्यप्रदेश सरकार का सामाजिक न्याय विभाग तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से जनश्री बीमा योजना शुरू की है। उक्त योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी शहरी एवं ग्रामीण परिवारों के लिये है। योजना के तहत आम आदमी बीमा योजना में लाभ ले रहे समस्त ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को छोड़कर शेष गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीण परिवार तथा समस्त गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शहरी परिवार सम्मिलित होंगे।
पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनके आवेदन भरवाये जाने के उपरांत उनकी सूची संकलित की जानी है। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत सभी पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी निर्धारित समयावधि के पूर्व भरे जाकर आवेदन संबंधित जिला शहरी विकास प्राधिकरण एवं ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत को प्रेषित करेंगे। सभी जनपद पंचायत जिला पंचायत को एवं नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला शहरी विकास प्राधिकरण को आवेदन प्रेषित करेंगे। जिला पंचायत एवं जिला शहरी विकास प्राधिकरण एकत्रित जानकारी संचालनालय सामाजिक न्याय, मध्यप्रदेश को प्रेषित करेंगे।
जनश्री योजना के लिये आवेदन पत्र तथा शिक्षावृत्ति आवेदन पत्र नि:शुल्क प्रदाय किये जावेंगे। आवेदन पत्र पर्याप्त मात्रा में संचालनालय द्वारा भी उपलब्ध कराये जावेंगे। योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को कम्प्यूटर साफ्टवेयर में निर्धारित अंतिम तिथि तक कम्प्यूटरीकृत किया जाना अनिवार्य है तथा निर्धारित आवेदन पत्रों में आपको अपने जिला स्तर पर प्रति हितग्राही को कोड क्रमांक दिया जाना सुनिश्चित किया जावे।
हितग्राहियों के लिये निर्धारित मापदण्ड -
1. केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शहरी तथा ग्रामीण लोग जो इस योजनान्तर्गत बीमित सदस्य है तथा शासन द्वारा संचालित/वित्त पोषित बीमा योजना का लाभ प्राप्त न कर रहा हो।
2. हितग्राही की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष तक होगी।